[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में 183.5 किलो गांजा बरामदअलीनगर पुलिस ने 46 लाख का गांजा जब्त कर तस्कर को पकड़ा

Connect With Social Media

चंदौली जिले की अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई में 183.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गोधना स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 46 लाख रुपये आंकी गई है।

स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव और अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात गोधना स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान बिहार की ओर से आ रहा एक संदिग्ध ट्रेलर तेजी से आता दिखा। पुलिस को शक होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ट्रेलर रोककर भागने लगा।

पुलिस टीम ने कुछ दूर तक पीछा कर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने ट्रेलर में गांजा होने की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर ट्रेलर से 6 बोरियों में कुल 183.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 46 लाख रुपये है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान कमलेश कर (38 वर्ष) पुत्र झींगन कर के रूप में हुई है, जो बिहार के भोजपुर जिले के बढ़िया थाना क्षेत्र के कटाया गांव का निवासी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खाली ट्रेलर से गाड़ी खेत लेकर पंजाब जा रहा था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!