[smartslider3 slider="2"]

एसपी ने रात्रि किया अलीनगर की ड्यूटियों का आकस्मिक निरीक्षण

Connect With Social Media

अलीनगर(चंदौली) देर रात्रि पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा थाना अलीनगर की ड्यूटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति,सतर्कता तथा पुलिस कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता का अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को यक्ष ऐप व रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,
डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु यक्ष ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई और कहा गया कि सभी बीट अधिकारी यक्ष ऐप का नियमित एवं प्रभावी प्रयोग करें।
संदिग्ध,बाहरी व्यक्तियों एवं सत्यापन की कार्यवाही समय से ऐप पर अपडेट की जाए।डिजिटल वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए,रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ‘पीक ऑवर्स’ के दौरान पैदल गश्त पर विशेष जोर दिया गया,अपराधियों के डेटाबेस को अपडेट रखने तथा संदिग्धों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क को विस्तार देंने के निर्देश दिए गए,नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री के खिलाफ’जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!