[smartslider3 slider="2"]

भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद में आज,देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (अशोक  कुमार जायसवाल) मुगलसराय
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मैच को लेकर देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। चंदौली जिले के मुगलसराय में भी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खास जोश देखा जा रहा है।

मुगलसराय निवासी कीर्तिमान सिंह, जो स्वयं एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलना बेहद पसंद है और वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। फाइनल मुकाबले को लेकर उन्होंने संजू सैमसन को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। इसके अतिरिक्त, उन्हें अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी भी काफी पसंद है।

कीर्तिमान सिंह ने यह भी कहा कि इन दिनों अभिषेक शर्मा का फॉर्म थोड़ा कमजोर दिख रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि बड़े मैच में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

वहीं, विनायक जायसवाल ने ईशान किशन को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अगर ईशान किशन आज अच्छा प्रदर्शन करते हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाते हैं, तो भारत के जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

जायसवाल के अनुसार, भारतीय टीम के खिलाड़ियों में जीत हासिल करने का दृढ़ संकल्प है और आज भारत को ही जीत मिलनी चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!