[smartslider3 slider="2"]

सड़क सुरक्षा पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, नेहा गुप्ता रहीं प्रथम

Connect With Social Media

धानापुर(चन्दौली)- शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
●प्रतिभागियों ने पोस्टरों के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्यता, जेब्रा क्रॉसिंग का पालन, सड़क दुर्घटनाओं के कारण तथा सुरक्षित यातायात जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील बनाना रहा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. लल्लन भारती एवं डॉ. प्रदीप वर्मा, गणित विभाग के डॉ. विजय श्रीवास्तव तथा रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. पुष्कर मिश्र शामिल रहे। निर्णायकों ने रचनात्मकता, संदेश की स्पष्टता और तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

●प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की नेहा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि नाजिया निशा एवं शालिनी सिंह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विजेता छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने बताया कि 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस अवसर पर डॉ. पूनम निर्मल, डॉ. रीना सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!