[smartslider3 slider="2"]

बलुआ पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

Connect With Social Media

चंदौली के बलुआ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजीत विश्वकर्मा उर्फ गोलू (24) के रूप में हुई है, जिसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष बलुआ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक यज्ञ नारायण यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम महुअरकला स्थित लल्लन आर.जे. तिवारी स्कूल के पास पहुंची। वहां खेत की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा था। पुलिस को देखकर उसने अपनी मोटरसाइकिल चालू कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अजीत विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र रामविलास विश्वकर्मा (निवासी ग्राम समूदपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली) के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया। इस संबंध में बलुआ थाने में मु0अ0सं0 48/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त अजीत विश्वकर्मा ने बताया कि वह यह अवैध तमंचा लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखता था। उसने यह भी बताया कि यह तमंचा उसे तीन साल पहले एक राह चलते व्यक्ति से मिला था, जिसका नाम-पता उसे नहीं मालूम है। पुलिस को देखकर भागने के प्रयास के सवाल पर उसने स्वीकार किया कि तमंचा पास होने के कारण ही उसने भागने की कोशिश की थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!