
चंदौली- जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया।
बैठक के दौरान, पत्रकारों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों की पहचान, अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने के कारण सूचनाओं के आदान-प्रदान में कमी, और सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में बाधाएं शामिल थीं।

इसके अतिरिक्त, प्रेस क्लब के लिए भूमि की उपलब्धता का मुद्दा भी चर्चा में रहा। इन सभी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेहतर तालमेल और सौहार्दपूर्ण संबंधों के साथ बैठक संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।