
डीडीयू जंक्शन- पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर खड़ी अकालतख्त एक्सप्रेस के एसी बोगी में चेकिंग के दौरान जीआरपी के जवानों ने तीन बैग में रखें एक करोड़ 75 लाख कैश साथ दो लोगों को हिरासत में लिया। जब उन्हें थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने हीरा खुद को हीरा व्यवसायी बताया और नोटों की गड्डियां लखनऊ से कोलकाता ले जाने की बात कही।

बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है और ऐसे माहौल में इतनी बड़ी रकम की बरामदगी कही न कही हवाला की तरफ भी इशारा करती है।इसी क्रम में 12318 डाउन अकालतख्त एक्सप्रेस के ए 1 कोच से लखनऊ निवासी दो युवक रितेश पटेल जिग्नेश पटेल को तीन बैग में रखे 1 करोड़ 75 लाख नकदी के साथ जीआरपी ने पकड़ा।दोनो युवक नोटों से भरे तीन बैग को लेकर लखनऊ से कोलकाता जा रहे थे इसी बीच डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी के रूटिंग चेकिंग के दौरान संदिग्ध मान कर ट्रेन से उतारे गए। इतनी बड़ी रकम की सूचना पाकर मौके पर जीआरपी क्षेत्राधिकार कुंवर प्रभात सिंह पहुचे और इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी। कैश इतना ज्यादा था कि नोटों के बंडल को गिनने के लिए ट्रेलिंग मशीन बनाई गई।घण्टो की मेहनत के बाद नोटों की गिनती समाप्त हुई और कुल एक करोड़ 75 लाख नकदी होने की आधिकारिक पुष्टि हुई।बहरहाल जीआरपी ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है अग्रिम कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।