[smartslider3 slider="2"]

वेस्टर्न बाजार में पानी के लिए हाहाकार,सड़क निर्माण कंपनी ने तोड़ दी पाइपलाइन

Connect With Social Media
क्षतिग्रस्त पाइप

पीडीडीयू नगर- स्थानीय वेस्टर्न बाजार वार्ड नं 24 में जलापूर्ति बाधित हो चुकी है। पानी के लिए वार्ड में हाहाकार मचा हुआ है।दरअसल नई सट्टी सब्जी मंडी के सामने 4 लेन सड़क के बीच पड़ने वाली पुलिया निर्माण के दौरान पानी की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी जिसके कारण सारा पानी नाले में बह जा रहा है।अगर इसे जल्द दुरुस्त नही किया गया तो हजारों की आबादी पानी के लिए त्राहि त्राहि करने लगेगी।वार्ड वासियों ने पालिका के अधिकारियों से उक्त पाइप को दुरुस्त करवाने की गुहार लगाई है।

नाले में गिरता पानी

●इस संबंध में वार्ड संख्या 24 के सभासद रमेश चौहान ने बताया कि बीती रात सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। इसकी सूचना पालिका के अधिशासी अधिकारी,निर्माण विभाग,चेयरमैन प्रतिनिधि को दे दी गयी है।अधिकारियों ने संज्ञान लिया है जल्द ही पाइप लाइन दुरुस्त करवाने के प्रयास में जुटे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!