[smartslider3 slider="2"]

सैयदराजा में बड़ी कार्रवाई: 2 पिकअप से 18 गोवंश बरामद, एक गाय मृत

Connect With Social Media

चन्दौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से कुल 18 गोवंश बरामद किए हैं। बरामद गोवंशों में 15 गाय और 3 बछड़े शामिल हैं, जिनमें एक गाय मृत पाई गई।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा गोतस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता प्राप्त की।

दिनांक 23 फरवरी 2026 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने NH-2 हाईवे की उत्तरी लेन पर जेठमलपुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेकिंग प्वाइंट से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर दो संदिग्ध वाहन खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम जेठमलपुर पहुंची और बोलेरो पिकअप संख्या BR45GA8494 तथा बिना नंबर प्लेट की बोलेरो पिकअप (चेसिस संख्या MA1RA2TTKS1M56146) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 18 गोवंश बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा में मु.अ.सं. 62/2026 के तहत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम उ.प्र., धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 325 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा, उ0नि0 संतोष तिवारी, हे0का0 नसिरुद्दीन, मो0 हुमायू, का0 शंकर राम, का0 बृजेश चौहान, चालक का0 गुंजन तिवारी, का0 मनीराम दूबे, का0 संतोष कुमार यादव शामिल थे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा गोतस्करी में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!