[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Connect With Social Media

मुगलसराय। मुगलसराय पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1789 रुपये फड से, 01 कापी, चिट कार्ड लिखा हुआ रशीद 7 पीस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर रायल मैरिज हाल के बगल मे घेरे हुए पीले तिरपाल के अन्दर से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्ण कुमार यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी 54/6ए दारानगर थाना कोतवाली जनपद वाराणसी उम्र 38 वर्ष और नितिन कुमार पुत्र मंगरु यादव नि0हिनौली तड़िया पार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे जुआ खेलकर पैसा कमाते हैं और उसी से अपना खर्च चलाते हैं। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 79/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 धर्मदेव सिह, हे0का0 संतोष कुमार यादव शामिल थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!