[smartslider3 slider="2"]

श्रद्धालु मानव मिलन यात्रा में अनेक जिलों से पहुंचे श्रद्धालु

Connect With Social Media

चकिया(चन्दौली) । सत्य, सुख, शांति दायक श्रद्धालु मानव मिलन यात्रा रविवार को निकाली गई। यात्रा चकिया काली जी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मंगरौर, गांधीनगर, बरहुआं, सैदूपुर, सरैया व बसाढ़ी होते हुए सुल्तानपुर गांव तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मानव एकता, सुख-शांति और सद्भाव का संदेश दिया।
सुल्तानपुर गांव में श्रद्धा वाणी, भजन-कीर्तन तथा उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में मानव को सत्य, शांति और आपसी भाईचारे की आवश्यकता है। भौतिकता की दौड़ में उलझा समाज तभी सुख-शांति प्राप्त कर सकता है, जब वह सत्य मार्ग को अपनाए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मानव कल्याण और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए पैदल चल रहे थे, जबकि पीछे वाहन भी चल रहे थे। पूरे मार्ग में अनुशासन और शांति का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर संरक्षक श्रीनाथ मानव, संयोजक अदितीय मानव चंदौली, अमरनाथ मानव, मनीष, अभय, डॉ. अमरजीत, पुष्पा, मनभावती व पवन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। यात्रा में वही प्रमुख लोग शामिल रहे जो आयोजन से जुड़े रहे और पूर्व निर्धारित रूप से भागीदारी निभा रहे थे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!