
चंदौली, पीडीडीयू नगर : चंदौली प्रेस क्लब द्वारा मीडिया जगत में पिछले कई दशकों से सक्रिय एवं समर्पित भाव से कार्य कर रहे वरिष्ठ समाचार पत्र अभिकर्ता, महावलपुर निवासी श्री घनश्यामदास निगम (उम्र 90 वर्ष) को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। बताते चलें कि आज दिन रविवार को चंदौली प्रेस क्लब परिवार का प्रतिनिधिमंडल उनके आवास महावलपुर पहुंचा, जहाँ उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी ने कहा कि श्री घनश्यामदास निगम का जीवन संघर्ष, परिश्रम एवं निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी मीडिया जगत की सेवा पूरी ईमानदारी से की है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस मौके पर प्रेस क्लब परिवार की ओर से पवन तिवारी, सरदार महेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल, आशाराम यादव, बृजेश कुमार, कृष्ण कांत गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह, कृष्ण मोहन गुप्ता एवं संदीप कुमार निगम उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री निगम के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।