[smartslider3 slider="2"]

नियमताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय जांच शुरू, लखनऊ टीम ने संभाली कमान

Connect With Social Media

चंदौली (अशोक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट) अलीनगर स्थित नियमताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। यह जांच लखनऊ से गठित टीम द्वारा की जा रही है, जिसमें एडिशनल सीएमओ सोनभद्र डॉ. गुलाब शंकर और डॉ. अरविंद श्रीवास्तव शामिल हैं।

  

इस संबंध में एडिशनल सीएमओ डॉ. गुलाब शंकर ने बताया कि यह जांच लगातार तीन दिनों तक चलेगी। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और स्टाफ की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया जा रहा है।
जांच के दौरान नियमताबाद प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह, चीफ फार्मासिस्ट अशोक कुमार, बीपीएम संजय यादव, सीपीएम पीएम संजय, ब्लॉक अकाउंटेंट अश्वनी पांडेय एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही

Leave a Comment

error: Content is protected !!