[smartslider3 slider="2"]

PDDU नगर में TI ने चलाया जागरूकता व वाहन चेकिंग अभियान

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में नगर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहन चेकिंग के साथ-साथ आमजन को जागरूक भी किया गया।
अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा बिना वैध दस्तावेज के वाहन संचालन पर विशेष निगरानी रखी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने राहगीरों और वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि नगर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!