
मुग़लसराय(चन्दौली)- आज नगर में श्री राणी सती श्याम मंडल द्वारा श्याम ध्वजा निकाली गई।कैलाशपुरी शिवमंदिर से चल कर यह जुलूस अलीनगर के अमोघपुर स्थित राणी सती मंदिर पर जाकर स्थगित होगी। श्याम ध्वजा यात्रा में मारवाड़ी समाज के महिलाएं,पुरुष व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए जुलूस भक्तिमय माहौल में नगर से गुजरा तो राणी सती के जयकारे से नगर भक्तिमय हो गया।

