[smartslider3 slider="2"]

डीडीयू जँ पर कितने सुरक्षित है यात्री!! बन्द रहता है लगेज स्कैनर,नही होती चेकिंग

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल- खबर पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से है जहां रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ सुरक्षा एजेंसी खिलवाड़ कर रही है। ग्रेड A1 में शामिल डीडीयू जंक्शन पर यात्री सुरक्षा के नाम पर ना तो कहीं मेटल डिटेक्टर डोर लगा और ना ही किसी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर चेकिंग की व्यवस्था है।

तस्वीर बताने के लिए काफी है की रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की सुरक्षा में किस प्रकार लापरवाही कर रही हैं। यहां लाखों रुपए खर्च कर लगाया गया लगेज स्कैनर तभी चलाया जाता है जब कोई अधिकारी विजिट पर आते हैं।

खाली कुर्सियों और बंद पड़े स्कैनर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रियों के सुरक्षा के प्रति आरपीएफ़ कितनी सजग है। रेल परिषर में प्रवेश के दर्जनों खुले रास्ते जहां ना तो फेंसिंग की गई और ना ही किसी सुरक्षाकर्मी की वहां ड्यूटी लगती है। ऐसे में कोई भी अवांछनीय तत्व स्टेशन पर आसानी से आ जा सकता है साथ ही कोई भी संदिग्ध सामान बिना जांच के ट्रेनों तक आसानी से पहुंच सकता है। रेलवे सुरक्षा एजेंसी की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना को दावत दे रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!