[smartslider3 slider="2"]

डीडीयू जंक्शन पर 16.25 लाख कैश के साथ युवक पकड़ा, आयकर विभाग को सौंपा गया मामला

Connect With Social Media

चंदौली/पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर।(अशोक कुमार जायसवाल) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बीती रात चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। फुटओवर ब्रिज पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके बैग से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
तलाशी के दौरान बैग से कुल 16 लाख 25 हजार रुपये नकद मिले। सभी नोट 500 रुपये के बताए जा रहे हैं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू बताया, जो बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन का निवासी है। वह वाराणसी से नकदी लेकर डेहरी ऑन सोन जा रहा था, लेकिन बरामद धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि संदेह के आधार पर युवक को रोका गया था। तलाशी में बड़ी रकम मिलने के बाद तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई। वाराणसी से पहुंची आयकर विभाग की टीम को आरपीएफ ने बरामद नकदी और युवक दोनों को सौंप दिया।
फिलहाल मामले की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जा रही

Leave a Comment

error: Content is protected !!