
चकिया(चन्दौली)। क्षेत्र के पचवनिया कंपोजिट विद्यालय में मानव संसाधन महिला विकास संस्थान द्वारा ब्लॉक स्तरीय शिक्षा मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, एवं नशा मुक्त का संदेश समाज तक पहुंचाया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चकिया अजीत पाल ने बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाई। पचवनिया कंपोजिट विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय केराडीह के बच्चों ने शिक्षा मेला में चार्ट, प्रोजेक्ट तथा विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वीरेंद्र मोहन सिंह, ओम प्रकाश भारती, रामदिलास, तौसीफ खान, नरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से संजू, ग्राम प्रधान मार्कण्डेय सिंह चौहान, कुंवर कलाधर सिंह, गंगाधर गोपाल, महेंद्र प्रताप, इमरान अली, राजीव सिंह, अरविंद कौशल, जयप्रकाश भारती, संतोष सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, अरविंद यादव, राजकुमार, अरविंद कुमार, मुस्तकीम, चकिया इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, कंप्यूटर सेंटर, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और समाज में बाल विवाह, बाल श्रम और नशे के खिलाफ संदेश फैलाना था।