मुग़लसराय(चन्दौली)- मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल ने सदन में बजट की सराहना करते हुए उसे उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट बताया। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष विरोध की राजनीति करते है,अलग अलग मुद्दों राजनैतिक रोटी सेकते है। विपक्ष ने पीडीए का नाम लेकर लोकसभा में संख्या तो बढ़ा ली लेकिन इनके सांसद अपने निधि तक का पैसा ठीक से खर्च नही करते। चन्दौली जिले के सांसद का 2 साल का कार्यकाल हो गया और जनपद में एक भी सड़क इनके सांसद निधि से नही बनाई गई।इनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता पाना है,भ्रष्टाचार गुंडागर्दी को व्यापकता देने के उद्देश्य से सत्ता में आने का प्रयास करते है। लगातार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने का इनका सौभाग्य इस बार पूरा होने वाला है।