[smartslider3 slider="2"]

मैरिज लॉन से गहना चोरी का खुलासा: अलीनगर पुलिस ने बाल अपचारी सहित तीन को दबोचा, 20 ग्राम सोना बरामद

Connect With Social Media

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने मैरिज लॉन में हुई गहना चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गली हुई पीली धातु (सोना) करीब 20.07 ग्राम बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 12 फरवरी को आलूमिल स्थित मातेश्वरी लान में एक विवाह समारोह के दौरान ड्रेसिंग रूम से महिला के आभूषण चोरी हो गए थे। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार को गोधन चौराहे के पास से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल सेठ पुत्र संतोष सेठ निवासी ग्राम धुस, तुषार वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी वेस्टर्न गली मुगलसराय तथा एक बाल अपचारी अमित कुमार यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी आलमपुर की मड़ई, अलीनगर के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शादी समारोह में शामिल होने के बहाने मातेश्वरी लान पहुंचे थे। द्वारपूजा के दौरान ड्रेसिंग रूम में रखे आभूषणों पर नजर पड़ते ही उन्होंने मौका पाकर एक महिला के हार, झुमका और कंगन चोरी कर लिए। बाद में तीनों ने मिलकर आभूषणों को गलवाकर बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में जाकर मैरिज लॉन व होटलों को निशाना बनाते थे और चोरी कर अपने शौक पूरे करते थे।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक अमित सिंह, धुरंधर प्रसाद, हेड कांस्टेबल रोशन यादव, प्रवेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!