[smartslider3 slider="2"]

राहगीर का लॉकेट छीनने वाले 2 गिरफ्तार लॉकेट बरामद,जीटीआर ब्रिज पर दिया था घटना को अंजाम

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चंदौली)- जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सरेराह राहगीरों से लूट व छीनैती की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।घटना सोमवार देरशाम की है जब धानापुर के बिझवल गांव निवासी अरविंद कुमार ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उतरे थे और वह पैदल बस पकड़ने के लिए चकिया तिराहे पर जा रहे थे। जैसे ही अरविंद जीटीआर ब्रिज के पास पहुंचे पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने धागे में पहना हुआ सोने का लॉकेट वजन करीब दो ग्राम छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद जीटीआर ब्रिज पर राहगीरों की भारी भीड़ जुड़ गई। लोगों ने इसकी सूचना पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस ने हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस ने अपना सूचना तंत्र सक्रिय कर रात में ही उन्होंने बदमाशों को ट्रेस कर पकड़ किया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान राज रावत पुत्र प्रकाश रावत और दूसरा कृष्ण पुत्र सुंदर डोम निवासी अलीनगर के रहने वाले हैं। आरोपी इसके पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने छिनैती के दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!