
पीडीडीयू नगर (चन्दौली)- नगर में रिहायसी इलाके,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व प्रमुख सड़को पर कुड़े को इकट्ठा कर उसे डंपिंग यार्ड बना दिया गया है।आमतौर पर शहरों में यह निर्धारित क्षेत्र नगरपालिका द्वारा बनाया गया होता है जहाँ ठोस कचरे को वैज्ञानिक तरीके से या सामान्य तरीके से इकट्ठा किया जाता है।

●बड़े शहरों में भवननुमा कूड़ा संग्रह केंद्र बनाया गया जहाँ नगर का कचरा इकट्ठा किया जाता है जिसके बाद बड़े वाहनों से उसे डंपिंग ग्राउंड या लैंड फील साइट पर भेजा जाता है।

●लेकिन विडंबना है पीडीडीयू नगर पालिका के पास ऐसी व्यवस्था के दशक से नही बन पाई और हर जगह कूड़ा खुले में इकट्ठा किया जाता है जहां मवेशियों का जमावड़ा तो होता ही है साथ आसपास दुर्गंध भी निकलने से लोग उस रास्ते से गुजरने से कतराते हैं।

●भारी भरकम टैक्स वसूलने वाली पालिका के पास न कोई कूड़ा निस्तारण की योजना है और न इच्छाशक्ति। जिसका खामियाजा कूड़ा संग्रह केंद्र के आसपास के लोग ही नही बल्कि उधर से गुजरने वाले नगरवासी भी भुगतते है। बैड स्मेल के चलते कुछ लोग मजबूरी में ही उधर से गुजरते है तो कुछ कुड़े के आसपास खड़े मवेशियों द्वारा चोटिल भी हो रहे हैं।अब देखना यह है कि क्या पालिका कब तक कूड़ा संग्रह केंद्रों में बदलाव या सुधार की योजना लाती है।
(महेन्द्र प्रजापति न्यूज़ डेस्क तीसरी आंख)