[smartslider3 slider="2"]

जिला स्तरीय खेल खुद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Connect With Social Media

चकिया। (धर्मेंद्र प्रजापति)  नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पीएम श्री विद्यालय की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद सांस्कृतिक  प्रतियोगिता  आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।वहीं उन्होंने सफेद कबूतर उड़ाकर ले शांति का संदेश दिया।विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि खेलकूद को युवाओं के शारीरिक-मानसिक विकास, अनुशासन और से दूर रखने का सशक्त माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि खेल भावना से की गई मेहनत जीवन में सफलता लाती है, इसलिए ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजन जरूरी हैं, जो स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं।
प्रतियोगिता के लंबी कूद बालक वर्ग में हथियानी के मयंक गुप्ता तथा बालिका वर्ग में प्रभुपुर की अनुष्का वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक में केराडीह के विशाल और अमोघपुर की काव्या विजेता रहीं। चक्का फेंक में हथियानी के धनेश और भतीजा की सुहानी ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में हथियानी के कुशल विश्वकर्मा एवं भतीजा की प्रिया प्रथम रहे। खो-खो बालक व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय चकिया की टीम विजेता घोषित की गई।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप पाल, व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे,वीरेंद्र मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!