
मुग़लसराय- खबर एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी चंदासी से है जहाँ पड़ाव के नो एंट्री के समय मे परिवर्तन करने को लेकर व्यापारियों व सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के बीच वार्ता हुई। वार्ता के दौरान व्यापारियों ने नो एंट्री का समय रात 9 बजे से घटा कर 6 बजे करने की मांग रखी। सीओ अरुण कुमार सिंह के समक्ष व्यापारियों ने पुलिसिया उत्पीड़न की भी समस्या को साझा किया
●इस संबंध में सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पड़ाव क्षेत्र में शाम के समय ट्रैफिक लोड ज्यादा हो जाता है और पुलिया सकरी होने के कारण यातायात अवरुद्ध होने की आशंका हर समय बनी रहती है ऐसे में व्यापारियों द्वारा नो एंट्री का समय कम के मांग काफी कठिनाईपूर्ण निर्णय साबित होगा।
बैठक में धर्मराज यादव,मोहित अग्रवाल, सतीश जिंदल, लल्लू तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, शंभू दुकनिया, मुन्ना सिंह, मनोज तिवारी, मनोज अग्रवाल, शिवपूजन यादव समेत कई अन्य व्यवसायी मौजूद रहे।