
चन्दौली। थाना कन्दवा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराधियों, वांछित अभियुक्तों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 85/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त हाकिम सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर, निवासी महुलिया थाना सैदपुर जिला गाजीपुर (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 15 फरवरी 2026 को शाम करीब 5:10 बजे ग्राम अमड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त हाकिम सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर, निवासी महुलिया थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर (उ.प्र.) है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उपनिरीक्षक विजय बहादुर राय, चौकी प्रभारी रामपुर, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल धर्मराज, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अजय कुमार वर्मा शामिल थे।
कन्दवा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।