[smartslider3 slider="2"]

पीडीडीयू नगर में पालिका द्वारा जलकर गृहकर वसूली कैंप आयोजित

Connect With Social Media

डीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से सोमवार को कसाब महाल चौराहा स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क में जलकर एवं गृहकर वसूली के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कैंप में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर अपने बकाया कर जमा किए।
कैंप का संचालन नगर पालिका के कर्मचारी गणेश प्रसाद शर्मा व अजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। नगर पालिका की टीम ने लोगों को समय से कर जमा करने के लिए जागरूक करते हुए बताया कि इस प्रकार के वसूली कैंप का उद्देश्य नागरिकों को सुविधा देना है, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपने जलकर और गृहकर का भुगतान कर सकें।
नगर पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की कि वे समय रहते अपने करों का भुगतान कर नगर के विकास कार्यों में सहयोग करें। साथ ही भविष्य में भी ऐसे कैंप अलग-अलग वार्डों में लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को कर जमा करने में आसानी हो सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!