[smartslider3 slider="2"]

आवारा कुत्तों की दहशत: अब तक 20 जख्मी

Connect With Social Media

चन्दौली– खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से जहां आवारा कुत्तों का खौफ लोगों में इस तरह बस गया है कि लोग न तो खुद बाहर निकलना चाह रहे हैं और न हीं बच्चों,बुजुर्गों को बाहर अकेला छोड़ रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कसाब महाल (मिनारा मस्जिद के आसपास) की जहां आवारा कुत्तों ने अब तक करीब 20 से ज्यादा लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है। इलाके में कुत्तों के दहशत से लोग खौफजदा है वही सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की कतार लगती जा रही है। मामले में अभी तक तो कोई एनिमल लवर पहल कर रहा है और नहीं कुत्तों को पकड़ने वाली एजेंसी ही इस तरफ ध्यान नही दे रही हैं।वार्डवासियो ने नगर पालिका परिषद डीडीयू नगर के अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष का इस तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया है कि इन आवारा कुत्तों को पकड़ कर अन्यत्र भेजवाये ताकि लोग उनके खौफ से मुक्त हो सके।

डॉग बाइट के शिकार लोगो में हाजी करीमुल्ला,फिरोज अंसारी उर्फ गांधी, एकबाल,सरताज,फैज,असरफ अहमद,हबीब समेत कई अन्य हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!