[smartslider3 slider="2"]

विधायक ने किया सृजन सोशल एजुकेशनल सर्विसेज कार्यालय का  उद्घाटन

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में सृजन सोशल ऐंड एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से सृजन सोशल एजुकेशनल सर्विसेज के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन नगर विधायक रमेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहर में यह पहली ऐसी संस्था होगी जो विद्यार्थियों को कैरियर काउंसिलिंग के साथ-साथ अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन के लिए मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेगी।


उद्घाटन समारोह में विधायक रमेश जायसवाल ने संस्था के उद्देश्य और कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा तथा शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल को शहर के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र विद्यार्थियों को सही दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।


संस्था का यह कार्यालय विक्की जुनेजा के सहयोग से स्थापित हुआ है, जिसके लिए आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यालय के संचालन में सुखविंदर , ऋतिक , राकेश , स्तुति तथा कार्यालय संचालिका का समन्वय रहेगा।


कार्यक्रम के अंत में संस्था से जुड़े सभी सदस्यों और टीम को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह केंद्र शहर के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शन केंद्र साबित होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!