
चंदौली- बलुआ थानांतर्गत टांडा कला पीपा पुल क़े समीप आज प्रातः गंगा नदी में एक महिला का शव उतराया हुआ देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है और शव 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला काले रंग का सलवार-कमीज पहन रखा है लेकिन अभी तक शिनाख्त नही हो पाई।
बलुआ पुलिस के अनुसार यह शव कही से बहकर यहां आया प्रतीत हो रहा है जिसे बाहर निकालकर पहचान का प्रयास कराया जा रहा है।