[smartslider3 slider="2"]

सोनहुल BSNL कार्यालय में COBRA ने JE को डंसा, आत्मरक्षा में सांप को मार गिराया

Connect With Social Media

चंदौली- चकिया क्षेत्र के सोनहुल स्थित बीएसएनएल कार्यालय में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सुबह करीब 4 बजे ड्यूटी पर मौजूद बीएसएनएल के जूनियर इंजीनियर छेदी लाल यादव को एक कोबरा सांप ने डंस लिया। बताया जा रहा है कि आत्मरक्षा में कर्मी ने डंडे की मदद से सांप को मार दिया।


●पीड़ित कर्मी के अनुसार वह मोबाइल चार्ज करने के लिए सीढ़ी के सहारे नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक एक सांप उनके पैरों में लिपट गया और पैर के अंगूठे में काट लिया। घबराहट के बीच उन्होंने साहस दिखाते हुए विषैले सर्प को हाथों से पकड़कर खुद को छुड़ाया और पास पड़े डंडे से उसे मार गिराया।


●घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार्यालय परिसर में मृत कोबरा को देखकर लोग हैरान रह गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल कर्मी की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है और लोगों ने क्षेत्र में सर्पदंश से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!