[smartslider3 slider="2"]

चंदौली सिविल बार चुनाव 13 फरवरी को, अध्यक्ष-महामंत्री पद के दावेदारों का जनसंपर्क तेज

Connect With Social Media

चंदौली। (अशोक कुमार जायसवाल) सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आगामी 13 फरवरी (शुक्रवार) को संपन्न होगा। चुनाव को लेकर अध्यक्ष और महामंत्री पद के दावेदारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और सदर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं।
चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 और 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बार एसोसिएशन सभागार में होगी। वरिष्ठ समिति (चुनाव संचालन समिति) के सदस्य कपिलदेव सिंह और चंद्रमौलि उपाध्याय ने बताया कि नामांकन पत्र के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक का होना अनिवार्य है, जिनके पास वैध सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) होना जरूरी रहेगा।
महामंत्री पद के भावी प्रत्याशी सत्य प्रकाश केसरी ने गुरुवार को सदर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर आशीर्वाद और सहयोग की अपील की। इस दौरान अध्यक्ष और महामंत्री पद के अन्य प्रत्याशियों ने भी अधिवक्ता बंधुओं से मुलाकात कर अपना समर्थन मांगा।
सत्य प्रकाश केसरी ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का सहयोग और आशीर्वाद मिला तो वे उनके भरोसे पर खरा उतरते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!