[smartslider3 slider="2"]

रील बनाने में रियल लाइफ से टूटा रिश्ता

Connect With Social Media

चंदौली।सदर कोतवाली के जगदीश सराय के समीप बुधवार को मोटरसाईकिल सवार मामा भांजा खड़ी ट्रक के अंदर घुस गए।जिससे दोनों घायल हो गए।पुलिस को सूचना देते हुए लोगों ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। जहाँ मामा मनीष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं भांजा संजीत को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।बताया जाता है कि बाइक सवार रील बना रहे थे इसी दौरान बाइक से दुर्घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार मिर्ज़ापुर जिले के ढबहीं अहरौरा निवासी मनीष (22) पुत्र रामवृक्ष ककरवत संजीत (12) पुत्र दिनेश
रिश्ते में मामा भांजा हैं।गुरुवार को सदर कोतवाली के जगदीश सराय के समीप मोटरसाईकिल से घर जा रहे थे इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रक के अंदर घुस गई।जिससे दोनों घायल हो गए।आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। जहाँ मनीष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं भांजा संजीत को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

अभी हाल ही में यातायात माह और सड़क सुरक्षा माह का समापन हुआ है।इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया।सफर के दौरान मोबाइल से रील बनाने ,बात न करने की बात दोहराई गई। इस बात पर भी लोग अमल नहीं कर रहे। गुरुवार को एक युवक की रील बनाने के चक्कर में जान चली गई।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को आस पास के बताया कि दोनों युवक मोटरसाईकिल से जा रहे थे वहीं पीछे बैठा व्यक्ति रील बना रहा था। जिससे मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे चली गयी।अब युवा रील बनाने लग रहे है। इसी रील बनाने के चक्कर में मोटरसाईकिल सवार मामा भांजा बिना मौत के ही अपने आपको काल के गाल में डाल दिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!