कहा- विकास विरोधी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

चंदौली/मुगलसराय। सदर ब्लाक के ग्राम सभा पड़या में प्रस्तावित पुल के शिलान्यास स्थल को क्षतिग्रस्त किए जाने पर मुगलसराय विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया ने इस घटना को निंदनीय बताया।
संजय कनौजिया ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल ने लगभग 4 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास किया था। कुछ असामाजिक तत्वों ने इस स्थल को नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने इसे विकास विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया।

कनौजिया ने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसे कृत्यों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों को जनता और कार्यकर्ताओं की ओर से करारा जवाब मिलेगा।

संजय कनौजिया ने विधायक रमेश जायसवाल के विकास कार्यों का समर्थन करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जनता पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।