[smartslider3 slider="2"]

दिनदहाड़े निजी बाउंड्रीवाल की रेलिंग उखाड़ने व स्टाफ से मारपीट का आरोप,मामला पहुचा थाने

Connect With Social Media

अलीनगर (चंदौली)- थाना क्षेत्र में डीडीयू नगर के जाने-माने व्यापारी एवं समाजसेवी सुभाष तुलस्यान की निजी संपत्ति पर कुछ मनबढ़ों ने दिनदहाड़े जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि हमलावरों ने बाउंड्रीवाल पर लगी लोहे की रेलिंग उखाड़ दी और मौके पर मौजूद स्टाफ व मजदूरों के साथ मारपीट की।

थाने में दोनों पक्ष

●पीड़ित व्यापारी सुभाष तुलस्यान ने मामले की सूचना अलीनगर थाने को दी है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में चार लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
व्यापारी का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की अवैध वसूली करना चाहते थे। रुपये न देने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बाउंड्रीवाल व ग्रिल

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!