[smartslider3 slider="2"]

सब जग चल्लनहार ट्रस्ट ने 2 सौ रिक्शा चालकों को दिया होली गिफ्ट,उपहार पाकर गदगद हुए रिक्शा चालक

Connect With Social Media

मुग़लसराय- सामाजिक संस्था सबजग चल्लनहार ट्रस्ट द्वारा आगामी होली के त्योहार को देखते हुए नगर के गरीब रिक्शा चालकों को वस्त्र,राशन व होली की त्योहारी दिया गया।उक्त कार्यक्रम का आयोजन नगर के राम लक्ष्मी पैलेस में मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल की मौजूदगी में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं की कड़ी में सब जग चल्लनहार ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र जुनेजा “विक्की” ने गरीबो की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल ने कहा कि सभी व्यक्ति सम्मानित है और मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है।रिक्शा चालकों को त्योहार के लिए मदद करनी वाली संस्था सब जग चल्लनहार ट्रस्ट के अध्यक्ष,पदाधिकारी व सहयोगी नागरिकों बहुत शुभकामनाये देते हुए आगे भी निरंतर गरीबो की सेवा के लिए आते रहे। इस दौरान करीब दो सौ रिक्शा चालकों को गिफ्ट पैक दिया गया जिसमें कपड़े,अनाज व बच्चों के लिए त्योहारी भी मौजूद रही।तत्पश्चात उन्हें भोजन की भी व्यवस्था की गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!