[smartslider3 slider="2"]

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बड़ा आंदोलन, 8 मार्च से हड़ताल का अल्टीमेटम

Connect With Social Media

चंदौली- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहे प्रदेशव्यापी आंगनबाड़ी आंदोलन का हिस्सा है। धरनारत कार्यकत्रियों ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी 8 मार्च से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

●धरना स्थल पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने हक की लड़ाई को और तेज करने का ऐलान किया। आंदोलनकारी कार्यकत्रियों ने लखनऊ कूच की घोषणा करते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन को और व्यापक रूप देने की बात कही।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मुख्य मांगों में उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा, नियमित वेतनमान, पेंशन, ग्रेच्युटी और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सभी लाभ शामिल हैं। कार्यकत्रियों का कहना है कि वर्षों से वे सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर रही हैं, इसके बावजूद उन्हें आज भी मानदेय पर काम करना पड़ रहा है, जो अन्यायपूर्ण है।
●धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं यूपी आंगनबाड़ी संघटन के संस्थापक बाबूलाल मौर्य ने कहा कि यह लड़ाई केवल चंदौली की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने एकजुट होकर सरकार को साफ संदेश दिया है कि अब वे अपने अधिकारों से किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगी और आवश्यकता पड़ी तो सड़कों से लेकर राजधानी तक आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!