[smartslider3 slider="2"]

वीआईपी गेट पर उचक्कागिरी: 20 हजार व अंगूठी गायब,पिकेट हटा कर आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा तो नही दे रही पुलिस!!!

Connect With Social Media

मुग़लसराय- नगर में लगातार बढ़ रहे चोरी ,छिनैती व उचक्कगिरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिसिया कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़े करती है। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए भले ही जिले के कप्तान प्रयासरत हो लेकिन निचले स्तर पर आते आते सभी प्रयासों की हवा निकल जाती है।ताजा मामला मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत पीडीडीयू नगर का है जहा लंबे समय से वीआईपी गेट पर पुलिस पिकेट की मांग व पिकेट न होने से बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश न लग पाना एक बड़ी समस्या है।आज की घटना में एक बुजुर्ग दंपति से आटो में वाराणसी जाते वक्त 20 हजार व एक सोने की अंगूठी की उचक्कगिरी का मामला उजागर हुआ है। दंपत्ति की माने तो चन्दौली से वाराणसी जा रहे बुजुर्ग दंपति द्वारा ऑटो में सवार होने के बाद ऑटो चालक द्वारा उसकी जेब से 20 हजार नकदी व एक सोने की अंगूठी गायब कर दी गयी।

आपको बता दे कि अवैध ऑटो स्टैंड संचालन व प्राइवेट लड़को को रख कर अवैध वसूली की खबर के बाद जब आईजी ने औचक निरीक्षण किया तो जनपद के सभी जगहों से अवैध पार्किंग की वसूली बन्द हो गयी थी।वसूली बन्द होने के बाद कूड़ा बाजार चौकी ने भी अपनी पिकेट हटा ली।  नतीजा आयेदिन छिनैती, उचक्कागिरी, रहजनी,टप्पेबाजी जैसी घटनाओ को बढ़ावा मिला।अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या वीआईपी गेट की पिकेट पुनः बहाल होती है या मामला ठंडे बस्ते में जायेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!