[smartslider3 slider="2"]

तेज आवाज डीजे मामले में पूर्व विधायक समेत 60 के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

Connect With Social Media

सीओ व पूर्व विधायक में नोकझोक

चंदौली। जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। प्रतिबंधित डीजे बजाने और निर्धारित मार्ग से हटकर जुलूस निकालने को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच झड़प हो गई। मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू समेत 4 मामज्ड व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

●पुलिस के अनुसार मूर्ति विसर्जन के दौरान न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए प्रतिबंधित डीजे का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाया गया और तय मार्ग को छोड़कर जुलूस निकालने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस ने रोका। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस मामले में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू, डीजे संचालक, मूर्ति आयोजक सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

बाइट- सीओ सदर

●इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया गया। प्रतिबंधित डीजे का प्रयोग, तय मार्ग से हटकर जुलूस निकालना और निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस द्वारा रोकने पर कुछ लोगों ने विरोध किया। मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!