[smartslider3 slider="2"]

पीडीडीयू नगर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Connect With Social Media

जयंती पूर्व संध्या पर हनुमानपुर में हुआ समारोह, गूंजे ‘जय भीम’ के नारे

अशोक कुमार जायसवाल

पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। वार्ड नंबर 2, शाहकुटी में आयोजित इस समारोह में नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की अध्यक्ष सोनू किन्नर ने फीता काटकर प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान पूरा परिसर “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने की, जबकि संचालन रामविलास द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता बुद्ध मित्र मुसाफिर ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकार का मार्ग दिखाया।

समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजकों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली ने बताया कि प्रतिमा अनावरण के बाद मिशन गीत और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली, जेई राजन चौधरी, जेई योगेश मौर्य, सतीश बिंद, शमीम मिल्की, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, अरुण कुमार, कयामुद्दीन, पारस यादव, रमेश सिंह चौहान, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, आदर्श जायसवाल, वंश नारायण चौहान, संजय कुमार, डब्बा तिवारी, राजेश जायसवाल, सुरेंद्र चौहान, पिंकी शर्मा, कयामुद्दीन शेख, भरत चौहान, आरती यादव, भारती यादव, सरस्वती देवी, महेंद्र पटेल, सुनील विश्वकर्मा, रत्ना गुप्ता, राजकुमार कनौजिया, अमित खरवार, संतोष कुमार, वकार जाहिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, भाईचारे और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह समारोह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!