सूदखोरी विवाद में 7-8 अज्ञात समेत कई नामजद पर केस

अशोक कुमार जायसवाल
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सूदखोरी और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभिषेक सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 3.46 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसमें से 2.64 लाख रुपये चुका दिए थे। उनका आरोप है कि शेष राशि चुकाने के बावजूद आरोपियों ने अवैध ब्याज की मांग जारी रखी और उन पर लगातार दबाव बनाया।
अभिषेक के अनुसार, आरोपियों ने उसे रास्ते से जबरन अगवा कर अपने घर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और एक ब्लैंक चेक छीन लिया गया। उसे जान से मारने और घर में आग लगाने की भी धमकी दी गई। इस घटना के बाद अभिषेक की नौकरी छूट गई।

इस मामले में अनिकेत जायसवाल सहित कई नामजद और 7-8 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुगलसराय थाने में एफआईआर संख्या 219/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में हमला, धमकी और जबरन वसूली के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच का जिम्मा थाना अध्यक्ष/उपनिरीक्षक विजय राज को सौंपा गया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।