
चकिया । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम चकिया नगर में जोरदार जश्न मनाया। नगर के गांधी पार्क तिराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि चुनाव परिणाम देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत हैं। उन्होंने बताया कि असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है, जबकि पश्चिम बंगाल में पार्टी ने अपनी स्थिति को पहले से अधिक मजबूत किया है। वहीं पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने से सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए भाजपा पर भरोसा जताया है।

नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है और सभी जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर खुशी मनाई जा रही है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘संतोष’ ने मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जश्न के दौरान उमाशंकर सिंह, प्रदीप मौर्य, संदीप गुप्ता आशु, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश जायसवाल, सारांश केसरी, शुभम मोदनवाल, सुशील पांडेय, सभासद उमेश चौहान, बादल सोनकर, रवि गुप्ता, राहुल सोनकर, हिमांशु कश्यप, राजू माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।