तराजिवनपुर में ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

अशोक कुमार जायसवाल
मुगलसराय: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की तराजिवनपुर शाखा के नवीन परिसर का उद्घाटन आज संपन्न हुआ। बैंक के प्रशासनिक प्रमुख महेश कुमार झा ने अध्यक्ष वाई. एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में इसका विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मंतोष कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक कौशल किशोर, वरिष्ठ प्रबंधक वेद प्रकाश और शाखा प्रबंधक सुनील कुमार उपस्थित रहे। बैंक ने नए परिसर के साथ ग्राहकों को आधुनिक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई है।

इस पहल से क्षेत्र के ग्राहकों को अधिक सुगम, सुरक्षित और त्वरित बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी। उपस्थित अधिकारियों ने बैंक की ग्राहक सेवा, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

स्थानीय ग्राहकों और नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए बैंक के प्रति विश्वास व्यक्त किया। अंत में, शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।