[smartslider3 slider="2"]

मजदूर न मिलने से ध्वस्तीकरण की धीमी हुई रफ्तार,अधिकारी बोले- नियत समय से पहले करे ध्वस्त

Connect With Social Media

डीडीयू नगर-सड़क चौड़ीकरण के तहत छठे दिन भारी फोर्स के मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।सड़क के दोनों पटरियों पर दुकानदार स्वयं अपना अपना मजदूर लगाकर चिन्हित स्थान तक अपने अपने प्रतिष्ठान को तोड़ने में दिन रात व्यस्त हैं। वही पीडब्ल्यूडी एक्शियन राजेश कुमार, एसडीएम अनुपम मिश्र,ईओ/एसडीएम राजीव मोहन सीओ अरुण कुमार, मुगलसराय थाना प्रभारी बीपी सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ कई दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। जिससे सड़क पर मकान के धूल गर्दों से भरा रहा । सड़क पर जाम व धूल गर्दों से आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान कई दुकानदारों ने दुकान तोड़ने के लिए एक दो दिन का समय मांगते रहे।कई दुकानदारों ने मजदूर न मिलने का रोना रोया।इस पर अधिकारियों ने कहा कि मजदूर खोजकर रात-दिन काम कराओ।समय सीमा के अंदर अतिक्रमण हट जाना चाहिए।नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के तहत सड़क के दोनों पटरियों पर दुकान तोड़ने का कार्य तेजी से काम चल रहा है।हर तरफ हैमर ड्रिल मशीन जनरेटर की आवाज गुंज रहा है। एक तरफ दुकानें तोड़ा जा रहा है।दूसरी तरफ सड़क पर आते जाते लोगों को दूर हटाया जा रहा है। जिससे किसी को चोट न लग सके।सड़क चौड़ीकरण के तहत व्यापारी तेज धूप के बावजूद चिन्हित स्थानों पर तोड़ने में जुटे रहे।
वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। ड्रिल मशीन और हैमर चलाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती को देखते हुए लोग जनरेटर लगाकर ड्रील मशीन चलवा रहे हैं।दिन रात मजदूर दुकान तोड़ने में लगे हैं।
इस दौरान दुकानदार भाजपा सरकार को कोसते नजर आए। 52 फीट से 48 फीट पर दुकान टूटने से दुकानदारों को काफी राहत मिला है। वही नगर में दुकानों के टूटने से होटल, चाय पान, एवं अन्य आवश्यक सामग्री नहीं मिलने से यात्रियों व राहगिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!