[smartslider3 slider="2"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक की मौत

Connect With Social Media



चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रेवशा के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, चंदौली कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर बसिला गांव निवासी अक्षय लाल यादव का 26 वर्षीय पुत्र किशन यादव ऑटो संख्या UP 67 BT 6406 चलाता था। बुधवार रात वह चंदौली से सवारी लेकर मुगलसराय की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेवशा के पास नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में किशन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किशन यादव को मृत घोषित कर दिया।
अलीनगर थाना प्रभारी गणराज सिंह ने बताया कि ऑटो में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!