
चन्दौली- भारतीय डाक विभाग द्वारा चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल कुरहना में राखी त्यौहार के मद्देनज़र बच्चों को जागरूक किया गया।
जिसके दौरान छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक लगभग विद्यालय के 700 से अधिक बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्पेशल राखी लिफाफे के माध्यम से बच्चों ने देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ,मुख्यमंत्री, एवं सेवा के जवानों , पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों, उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के साथ साथ अन्य सुरक्षा बल के जवानों को डाक विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराए गए लिफाफे में राखियां एवं बधाई संदेश के साथ अपने मन की बात भी लिखकर भेजे गए। इस अभियान के दौरान राखी के साथ संदेश भेजने के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों एवं बच्चियों का उत्साह भारतीय सेना के जवानों एवं सभी फोर्स के जवानों के प्रति आदर भाव काफी दिख रहा था।

डाक विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में विभाग की ओर से चंदौली जनपद के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय के डीन डॉ. आर.पी. सिंह, शिक्षक कुमार नंद जी, दीपमाला यादव, अपर्णा बैनर्जी, अंकित राजपूत, जीतेन्द्र कुमार, आकाश सिंह राजपूत, विनय शर्मा, अखिलेश पांडे, प्रियंका यादव, नीतू मौर्य एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित रहे।
विद्यालय के डीन डॉ.आर पी सिंह द्वारा बच्चों के उत्साह एवं सेना सहित पैरा मिलिट्री फोर्स के प्रति सम्मान भाव को देखते हुए डाक विभाग के इस पहल को धन्यवाद दिया एवं बच्चों को भारतीय सेना सहित अन्य सुरक्षा बलों एवं सैनिकों के प्रति आधार सेवा भाव एवं सम्मान के प्रति जागरूक भी किया।
