
चंदौली- खबर अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव से है जहां 34 वर्षीय साइकिल सवार युवक को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी।घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही मौके पर अलीनगर थानाध्यक्ष के अलावा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल मौके पर पहुंचे और मामले की छांव में जुट गए। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चतुर्भुज पुर निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक फायरिंग की वजह का पता नहीं लग पाया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

