
चन्दौली- चकिया थानांतर्गत शिकारगंज चौकी क्षेत्र के जोगिया कला गाव में बीती रात घर से बाहर चारपाई पर सो रहे 34 वर्षीय बृजेश यादव उर्फ बेचई की अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर दी।सुबह जब लोगो ने ये नजारा देखा तो सकते में आ गए और परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम जांच में जुट गई है।