[smartslider3 slider="2"]

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, बांटी मिठाइयां और नियुक्ति पत्र

Connect With Social Media


चंदौली। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के बैनर तले देर रात्रि जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान संगठन के नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और सुशासन की सराहना करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए जनता में उनके प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है।
उन्होंने बाबा विश्वनाथ से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी प्रदेश को उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलता रहे। वहीं साथ विश्व हिंदू रक्षा परिषद में नए सदस्य बनाए जाने वाले को नियुक्ति पत्र देकर सम्मान भी कराया गया कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण एवं शुभकामना संदेशों के साथ हुआ।


इस अवसर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गप्ता,विमल चौहान मंडल अध्यक्ष
अजय कुमार शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष
दशरथ जी संगठन मंत्री वाराणसी
विवेक चौहान ,गुरु कुमार, कृष्णा गिरी,राज कुमार गुप्ता उर्फ खिचड़ू , शिव कुमार पटेल, पन्ना पटेल, पुन्नवासी पाल
नत्थू यादव,प्रदीप गुप्ता,अजय कुमार, सनी कुमार
राहुल कुमार , विरु कुमार, रामबाबू ,दीपक कुमार
गुड्डू गुप्ता, सुनील जायसवाल ,गुरुदयाल चौहान
भारत चौहान ,पवन कुमार अन्य कई लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!