[smartslider3 slider="2"]

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण : एसपी आकाश पटेल

Connect With Social Media


चन्दौली।जनता दर्शन में 39 फरियादियों की सुनी शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
चंदौली। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन पर एसपी ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना चंदौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के संबंध में स्वयं संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों, आवेदकों एवं फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनकर गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान कुल 39 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस विभाग का यह प्रयास आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!