[smartslider3 slider="2"]

CEIR पोर्टल से ट्रेस हुए 111 खोए मोबाइल, एसपी आकाश पटेल ने स्वामियों को किए सुपुर्द
33.30 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Connect With Social Media


चंदौली। जनपद पुलिस की स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए खोए और गुमशुदा 111 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस दिलाए। बुधवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों तथा CEIR पोर्टल से मिली सूचनाओं के आधार पर स्वाट एवं सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद गठित टीमों ने तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के जरिए विभिन्न स्थानों से कुल 111 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए।
बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल स्वामियों ने चंदौली पुलिस और सर्विलांस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
थानावार बरामद मोबाइल
*सकलडीहा – 27
*चंदौली – 25
*मुगलसराय – 12
*धीना – 11
*सैयदराजा – 08
*सर्विलांस सेल – 07
*चकरघट्टा – 05
*बबुरी – 03
*शहाबगंज – 03
*अलीनगर – 02
*चकिया – 02
*नौगढ़ – 02
*कंदवा – 02
*धानापुर – 02
कुल बरामद मोबाइल – 111
इन अधिकारियों और कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव एवं सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने मोबाइल बरामदगी अभियान को सफल बनाया। टीम में अरविंद कुमार यादव, राणा प्रताप सिंह, रामानंद यादव, आशुतोष सिंह, आनंद सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, आदित्य कुमार पांडेय, मंटू सिंह, अजीत सिंह, मनीष कुमार, संदीप कुमार और गणेश तिवारी शामिल रहे।
चंदौली पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा CEIR पोर्टल की उपयोगिता भी एक बार फिर साबित हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!